धीरज शर्मा भागलपुर

भागलपुर में नाथनगर थाना क्षेत्र के लालू चौक बुद्धुचक में उफान मारते बाढ़ के पानी के बीचों बीच एक घर में फंसे जान बचाने की जद्दोजहद कर रहे प्रसूता और उनके नवजात का एसडीआरएफ के जांबाज जवानों ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है|साथ मे आंगनबाड़ी सेविकाओं का भी भरपूर सहयोग रहा है यही नहीं एसडीआरएफ के जवानों ने इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा के नेतृत्व में प्रसूता कंचन देवी और नवजात का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल भी पहुंचा दिया है| वहीं इस बारे में इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा ने बताया कि उन्हें जिला प्रशासन द्वारा लालू चौक में नकुल मंडल की प्रसूता पत्नी कंचन देवी और उनके नवजात के बाढ़ के पानी में घिरे हुए घर में फंसे होने की जानकारी मिली थी| इसके पश्चात उनके द्वारा सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर नवजात और प्रसूता कंचन देवी को अस्पताल पहुंचाया गया| वहीं स्वास्थ्य परीक्षण में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए गए हैं| इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा की मानें तो नकुल मंडल के घर में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसके कारण प्रसूता और नवजात सहित पूरा परिवार घर के छत पर रहने के लिए विवश था।




