कौशल किशोर ठाकुर

बांका जिले के प्रारंभिक शिक्षक नियोजन हेतू हुए कॉनसेलिंग मे अंतिम रुप से चयनित अभ्यर्थियो की सूची अभी तक वेबसाइट पर अपलोड नही होने से अभ्यार्थियो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उधेड़बुन में बने हुए हैं। तो उन्हें अब यह डर सताने लगा है। की कही उनकी मेधा सूची से छेड़ छाड न हो जाये अगर बांका प्रखंड की बात की जाये तो 10 अगस्त को चयनित किसी भी अभ्यर्थियो को पवती रसीद तक प्रखंड बिकास पदाधिकारी के द्वारा नही दिया गया है। जिससे अभ्यर्थियो मे संशय की स्तिथि बनी हुवी है जबकी शिक्षा विभाग पुर्ण पारदर्शिता के साथ बहाली होने की दावे कर रही है अब ऐसे मे देखना ये है की ज़िला शिक्षा पदाधिकारी कब तक चयनित अभ्यर्थियो की सूची सार्वजनिक करती है। ताकि चयनित हुए अभ्यर्थियों के बीच सरकार के प्रति एक विश्वास बन सके और विश्वास कायम रहे।




