घर में अकेली रह रही महिला ने गले में फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मामले को लेकर जांच में जुटी पुलिस

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत डामू पंचायत स्थित मुसहरी टोल में एक 45 वर्षीय महिला ने गले मे फंदा लगाकर स्वयं से आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में सामने आया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। इस संबंध में मृतिका के भाई भिखारी सदा ने बताया है कि मृतक महिला के तीन पुत्री और दो पुत्र है। तीनों पुत्री की शादी हो चुकी है। वहीं एक पुत्र शादी के बाद अपने पिता और भाई के साथ राजस्थान में रहकर मजदूरी करता है। घर पर महिला अकेली रहती थी और वह मानसिक रूप से कमजोर थी। इससे पूर्व भी कई बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी है। बता दे की मृतक महिला का शव घर से एक सौ मीटर की दूरी पर खेत में लगे एक आम के पेड़ पर लटका हुआ देखा गया। सुबह पड़ोस की महिलाएं खेत के तरफ जा रही थी तो आम के पेड़ से शव को फंदे में लटका हुआ देखा तो महिलाओं ने फंदे को काटकर शव को निचे उतारी। इस के बाद शव को उठा कर महिला के दरवाजे पर ला कर रखने के बाद बासोपट्टी थाना पुलिस को इस मामले को लेकर सूचना दी गई। सूचना पाते ही अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार के निर्देश पर पीएसआई प्रिया कुमारी, एसआई मधु कुमार सिंह और अशरफ अली दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले कर जांच परताल में जूट गए। वही आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। इस संबंध में डामु पंचायत के मुखिया नवल किशोर झा ने बताया है कि मृतक महिला घर में अकेली रहती थी और वह मानसिक रूप से कमजोर थी। मृतक के तीन बेटियां हैं जिसकी शादी हो चुकी है और दो पुत्र अपने पिता के साथ बाहर रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा हैं। महिला काफी निर्धारण परिवार से हैं। मृतिका की अंतिम संस्कार के लिए कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तत्काल लाभ पीड़ित परिवार को दिया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें