जहानाबाद- शौच करने गई एक छात्रा की पईन में डूबकर मौत!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद जिला मुख्यालय से सटे हाजीपुर मुसहरी के समीप शौच करने गई एक छात्रा की पईन में डूबकर मौत हो गयी। मृतक छात्रा की पहचान 9वर्षीय मोना कुमारी के रूप में की गई है। वही इस घटना के बाद हाजीपुर मुसहरी टोला में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया था। ग्रामीणों ने किसी तरह से पईन में डूबी छात्रा को पानी से बाहर निकाला और उसे आनन फानन में सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि रविवार की सुबह छात्रा मोना कुमारी अपने तीन-चार सहेलियों के साथ घर से शौच के लिए पास के पईन के समीप गयी थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी की गहराई में समा गई। जिसके बाद उसके साथ गयी लड़कियों ने हो-हल्ला की। बच्चियों की शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और पईन में उसकी तलाश करने लगा। काफी देर बाद मोना को पानी से बाहर निकाला गया और उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन करने में पुलिस जुटी हुई है।
Byte – बिरेन्द्र मांझी, मृतका का चाचा

Join us on:

Leave a Comment