बिहार में फर्जी आईपीएस के बाद अब यहां  फर्जी सिपाही हुआ गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

गुप्त सूचना के बाद हुई गिरफ्तारी डीएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दिया जानकारी

ऐंकर– कुछ दिनों पूर्व बिहार के जमुई में एक फर्जी आईपीएस पकड़ा गया था, वहीं अब मधुबनी जिले के जयनगर में एक फर्जी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया है की गुप्त सूचना के आधार पर जयनगर थाना प्रभारी अंकुर राय ने पुलिस की फर्जी वर्दी पहने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम शिवानंद तिवारी, पिता वासुदेव तिवारी, गांव बभनौली, थाना नारायणपुर, जिला भोजपुर के रूप में बताया। जबकि दूसरे व्यक्ति सौरभ राय उर्फ सोनल राय, पिता प्रेम कुमार राय, की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुछताछ के दौरान शिवानंद तिवारी ने पुलिस को बताया है कि पिछले तीन साल से वे वर्दी पहनते आ रहा है।
शुक्रवार को मीडियाकर्मी को मामले की जानकारी देते हुए जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि जयनगर थाना प्रभारी अंकुर कुमार को गुरुवार 26 सितंबर 2024 को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति फर्जी पुलिस वर्दी पहनकर इलाके में घूम रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई और उक्त व्यक्ति को जयनगर बस्ती के पास रजिस्ट्री कार्यालय के समीप से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए फर्जी पुलिस से आईडी को लेकर पूछे जाने पर उसने कुछ संतोषजनक जवाब नहीं दिया और इस तरह एक फर्जी पुलिस का भंडाफोड़ हुआ।
पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम शिवानंद तिवारी, पिता वासुदेव तिवारी, गांव बभनौली, थाना नारायणपुर, जिला भोजपुर के रूप में बताया। वही आगे पुछताछ के दौरान बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से सौरभ राय उर्फ सोनल राय, पिता प्रेम कुमार राय के कहने पर बॉडीगार्ड का काम कर रहा है। उसने खुलासा किया कि अपने मालिक के कहने पर उसने पुलिस की वर्दी पहनी और नकली पिस्टल रखा। पुलिस ने उसके पास से पुलिस की एक पुरी वर्दी सेट और कवर के साथ एक नकली पिस्टल बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मामले को लेकर जयनगर थाना कांड संख्या 282/24 दिनांक 26/09/24 धारा 204/205/318(4)/319 (2) बी०एन०एस० के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त 1. शिवानंद तिवारी, पिता वासुदेव तिवारी, गांव बभनौली, थाना नारायणपुर, जिला भोजपुर एवं सौरभ राय उर्फ सोनल राय, पिता प्रेम कुमार राय, ग्राम परसा, थाना जयनगर, जिला मधुबनी के विरुद्ध कांड दर्ज कर एक अभियुक्त फर्जी सिपाही शिवानंद तिवारी एवं दुसरे अभियुक्त सौरभ राय उर्फ सोनल राय की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में अंकुर कुमार, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक -सह- थानाध्यक्ष, जयनगर, जयनगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक गोपाल कृष्ण, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार, पी० टी० सी० बिनोद कुमार राय, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, रिर्जव गार्ड, महिला व पुरुष, जयनगर थाना के सदस्य शामिल थे। बता दें की कुछ दिन पहले जमुई जिले में पुलिस ने फर्जी आईपीएस के वर्दी में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसने 2 लाख रुपए देकर आईपीएस बनने की बात बताई आई थी।

बाइट: विप्लव कुमार, जयनगर डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment