रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
जयप्रकाश नारायण अस्पताल में प्रसव कराने के लिए आने वाले प्रसूता को दलालों से सावधान की वोड लगी है लेकिन यहा दलाल सक्रिय है प्रसव के लिए आई रसलपुर गांव की एक प्रसूता को दलाल बनी आशा कर्मी व कुछ महिलाएं प्रसूता के परिजनों को बरगलाकर किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाने की प्रेशर बना रहे थे परिजनों ने बताया कि आशा कार्यकर्ता किसी बीड़ी हॉस्पिटल में ले जाने की बार-बार सलाह दे रहे थे और परिजनों को भयभीत कर रहे थे कि बच्चे की स्थिति ठीक नहीं है! यहां तक की ईलाज के लिए रसीद भी काटने में देरी कर रही थी ! लेकिन रसलपुर पंचायत के उप मुखिया बबलू और मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार ने जब माजरा देखा तो मीडिया को बुलाकर स्थिति से अवगत कराया और जयप्रकाश नारायण अस्पताल के डॉक्टर पर प्रेशर बनाकर प्रसव वहीं करवाया मामले को अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार अंबष्टठा ने गंभीरता से लिया और जांच में जुट गए है और प्रसूता के इलाज की पूरी व्यवस्था कर दी गई है!
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




