जितिया के अवसर पर आगे आये समाज सेवी, सैकड़ों लोगों के बीच किया वस्त्र वितरण!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

पूर्व मुखिया नन्दकिशोर सिंह यादव ने हज़ारों महिला पुरुषों के बीच साड़ी और धोती का वितरण कर दिया एक मिशाल!

बिहार के गया जिले के वाराचट्टी के प्रखंड के रोही पंचायत के पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह यादव विगत 25 वर्षों से लगातार जितिया पर्व के अवसर पर अपने रोही पंचायत के ग्राम रोही शाहजपुर, मायापुर, भट्टबीघा, दरबार, जहांगिरा, शोभ, सुलेबट्टा, चैनपुर, मानकुम्हारी, बांका बाकी के हजारों बुजुर्ग महिला एवं पुरुष ग्रामीणों के बीच साड़ी और धोती का का पुण्य कार्य कर रहे हैं! वे रोही पंचायत के लगभग 20 वर्षों तक मुखिया रहे और जब 5 वर्षों से मुखिया पद पर नहीं है तो भी बुजुर्ग ग्रामीणों के बीच साड़ी और धोती का वितरण लगातार कर रहे हैं इसके अलावा भी वह लगातार क्षेत्र मे सामाजिक कार्य कर रहे हैं! जिससे अब वे मुखिया पद पर नहीं होते हुए भी पंचायत मे मुखिया जी के रूप में लोग उन्हें आदर सम्मान देते हैं! नंदकिशोर सिंह यादव बताते हैं कि उनकी मां ने जितिया पर सबसे पहले गांव के पांच गरीब महिलाओं के बीच साड़ी बांटने की सलाह दी तबसे यह सिलसिला शुरू हुआ! हुआ और अब यह विशाल रूप ले लिया है कि कोई भी लोग उनके दरबार से खाली हाथ नहीं लौटता है!

Join us on:

Leave a Comment