कोशी नदी किनारे शौच करने गये बच्चे की नदी में डूबकर मौत,शव बरामद!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

डेहरार थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में कोसी नदी किनारे सौच करने गए एक बालक की कोसी नदी में डूबने से हुई मौत। पुलिस शव को कोसी नदी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम को भेजा सदर अस्पताल।

सहरसा जिले से एक खबर सामने आ रही है जहां डेहरार थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव वार्ड 12 में एक बालक सोच करने कोसी नदी किनारे गया था जहां पैर फिसल जाने के कारण वह बालक कोसी नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने से उस बालक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बारे में पुलिस को जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंच मृतक बालक के शव को कोसी नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बालक का पहचान बेचन महतो का 7 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुआ है जो कि डेहरार थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव वार्ड 12 का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मामले में बताया जा रहा है कि बालक सोच करने नदी किनारे गया था जहां उस बालक का पैर फिसल गया और वह बालक कोसी के गहरे पानी मे जा गिरा और पानी मे डूबने से बालक की मौत हो गई। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया है।

BYTE :- मृतक बालक का परिजन पीतांबर महतो।
BYTE :- मृतक बालक के परिजन राजकुमार महतो।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें