:- प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगूसराय नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को समस्या दूर करने और दुःख, सुख में हमेशा खारी रहूंगी:- अमिता भूषण
संगठन बनाने और लोगों को समस्या दूर करने में सबसे रहूंगी आगे
बेगूसराय के नगर के पूर्व विधायक अमिता भूषण ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांगठनिक गतिविधियों को गतिशील बनाने और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का संकलन कर निदान क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिया पूर्व विधायक अमिता भूषण अपने विधानसभा क्षेत्र में भरवां का कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा और इस दौरान अमिता भूषण ने सदर प्रखंड क़े लाखो, चांदपुरा कुसमहौत और दमदमा पंचायत का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर क़े स्थानीय कार्यकाताओं से संवाद किया साथ ही स्थानीय स्तर लोगों को हो रही परेशानियों का संकलन किया। अमिता भूषण ने कहा क़ि क्षेत्र क़े लोगों की बिभिन्न समस्याओं के बीच एक आम शिकायत बिजली बिल को लेकर आ रही है। स्मार्ट मीटर की सुविधा लोगों क़े लिए आर्थिक रूप से बोझ सा बन गया है जिसकी शिकायतों का कोई समाधान नहीं मिल रहा है।पूर्व विधायक ने स्मार्ट मीटर से हो रही धांधली की शिकायत का संज्ञान लेते हुए लोगों को आश्वास्त किया क़ि इस सन्दर्भ में जिले से लेकर प्रदेश तक सरकार और सम्बंधित पदाधिकारियों से चर्चा कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। श्रीमती भूषण ने लोगों से मिल रहे प्यार और आशीर्वाद क़े लिये उनके प्रति कृतज्ञता भी जाहिर किया। इस दौरान पूर्व विधायक क़े साथ डॉ संजीव कुमार, मंटन साह, अमरनाथ पासवान्, राम्पदार्थ यादव, मिथिलेश सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।




