मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण, बाढ़ राहत शिविरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार


पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 सितंबर 2024 को निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 21 सितंबर 2024 को पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने जे०पी० गंगा पथ के दीघा घाट से कंगन घाट तक का दौरा करते हुए गंगा नदी के किनारे के इलाकों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना के जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में जलस्तर के बढ़ने के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतें और हरसंभव तैयारियों को सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कृष्णा घाट पर निर्माणाधीन पहुँच पथ की प्रगति की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद, उन्होंने हाजीपुर में बाढ़ राहत शिविर का दौरा कर वहां रह रहे लोगों से मुलाकात की और राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने वैशाली के जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि शिविरों में रह रहे लोगों की सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा जाए और राहत कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए।

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, और अन्य संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने और संभावित खतरों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में एस०ओ०पी० के अनुसार सभी आवश्यक राहत कार्यों को त्वरित और प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें