मंदिर से महादेव पर शोभित नाग, घंटी और दान पेटी से नकदी ले उड़े चोर!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

नवानी- बिष्टौल यानी दो गांव के सीमा पर स्थित है कामेश्वरनाथ शिव मंदिर

चोरी की घटना के बाद लोगों में आक्रोश, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई का किया मांग

शाम ढ़लते ही मंदिर परिसर में गजेरियों और असमाजिक तत्वों का रहता है जमावड़ा — सुबोध चौपाल

मधुबनी जिले में कलयुग में इंसान क्या भगवान भी सुरक्षित नहीं है। यहां के दर्जनों मंदिरों में चोरी – डकैती की घटना को आए दिन अंजाम दिया जाता रहा है। जिसे देख कर ये कहना गलत ही होगा कि मानों भगवान को भी तीसरी आंख से सुरक्षा की जरूरत है। दरसअल मधुबनी जिला के अड़रिया संग्राम थाना क्षेत्र के नवानी -बिष्टौल यानी दो गांव के सीमा पर स्थित कामेश्वर नाथ शिव मंदिर में चोरों ने घूस कर भगवान को भी नहीं बख्शा। मंदिर के मेन गेट का ताला तोड मंदिर में घूसा और मंदिर में टंगे हुए 10 घंटी, महादेव के मस्तक पर शोभत रहने वाला नाग और मंदिर के दान पेटी का ताला तोड कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सुरक्षित निकल भागा। गुरुवार की सुबह मंदिर के पूजारी पूजा करने पहुंचा तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है, महादेव के मस्तक पर सोभित रहने वाला नाग गायब है, इतना ही नहीं दान पेटी का भी ताला टूटा हुआ है। इस के बाद चोरी की घटना की सूचना ग्रामीणों को दी गई। सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में गांवके लोगों की भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते मंदिर में चोरी के घटना की खबर क्षेत्र में जंगल आग की तरह फैल गई। हर कोई घटना को लेकर हैरान थे। स्थानीय लोग का कहना हैवान कि रात में बिजली नहीं थी। विश्वकर्मा बाबा के विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर पर लदे डीजे वाले की लापरवाही के कारण बिजली की तार टूट गया, जिस कारण रात भर अंधेरा था। इस बीच चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मंदिर के सामानों पर हाथ साफ करने में कामयाब रहा।
श्री श्री 108 कामेश्वर नाथ शिव मंदिर का स्थापना 4 मार्च 1993 में किया गया था। मंदिर का अध्यक्ष परमेश्वर चौपाल, कोषाध्यक्ष बनवाली मंडल और सचिव सीताराम मुखिया है। मंदिर समिति के साथ ही स्थानीय लोगों में अमोद ठाकुर, सुबोध कुमार मंडल, दुखी चौपाल,प्रमोद मंडल और महादेव मुखिया ने प्रशासन से कार्रवाई का मांग किया है।
वही सुबोध कुमार मंडल ने कहा कि मंदिर में चोरी की घटना से स्तब्ध हूं। मंदिर में पहली बार लाखों की चोरी की घटना सून कर हैरान हूं। प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं। शाम को मंदिर परिसर में लगने वाला जमावड़ा अब किसी भी सूरत में नहीं लगने दिया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने जा रहे हैं।
इस बाबत थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने बताया है कि अभी तक कोई कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि जिले में पिछले दिनों में दर्जनों मंदिरों में चोरी डकैती की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है। कय जगहों पर चोरी डकैती से संबंधित सी सी टी बी फूटेज भी पुलिस को हाथ लगी। लेकिन एक भी घटना का उद्भेदन आज तक नही हो पाया, ना ही सामानों की ही बरामदगी हो पाया है। वही अपराधियों ने इन मंदिरों से लाखों रुपए मूल्य के भगवान की प्राचीन मूर्ति सहित अन्य सामानों को समेट कर आज तक पुलिस पकड़ से बाहर है।

Join us on:

Leave a Comment