50 हजार का ईनामी कुख्यात बदमाश हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर–राजीवरंजन।

मधेपुरा के 50 हजार के इनाम घोषित कुख्यात अपराधी सह राजा हिरो गिरोह का मुख्य सरगना राजा यादव अवैध हथियार,स्मैक और जिंदा कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार।गिरफ्तारी के बाद मधेपुरा पुलिस ने ली राहत की सांस।

एसपी संदीपnकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा 50,000/- रूपये का ईनामी कुख्यात अपराधी एवं राजा हिरो के मुख्य सरगना राजा को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। राजा यादव मधेपुरा ज़िले के कुमारखंड थाना स्थित रहटा गांव का रहने वाला है। एसपी ने कहा कि इनके ऊपर कुमारखण्ड थाना में ग्यारह और आस-पास के जिलों में दर्जनों अपहरण, रंगदारी,आर्म्स एक्ट एवं मादक पदार्थ के कारोबार से जुड़े मामले दर्ज है। राजा यादव पुरे जिले में भय एवं दहशत का माहौल कायम कर रखा था। एसपी ने कहा कि राजा यादव अपने अपराध की करतुत को सोशल मिडिया पर खुलेआम डालकर लोगों में भय का माहौल बनाता था। इसकी गिरफ्तारी मधेपुरा पुलिस द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजा यादव मधेपुरा थानान्तर्गत ग्राम साहुगढ़ दिवानी टोला में रंजन मास्टर के घर के पास में है।इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल रंजन मास्टर के घर के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर खेत की ओर भागने लगा ,तब पुलिस के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया। इनके पास से 02 देशी कट्टा, 02 जिन्दा कारतुस, स्मैक एवं दो मोबाईल भी बरामद हुआ। एसपी ने कहा पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा। बाइट=1=संदीप कुमार सिंह=एसपी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें