अपराध की योजना बना रहे 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियार समेत दबोचा!

SHARE:

संवाददाता– विकास कुमार!

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
अपराध की योजना बना रहे 5 अपराधी हथियार के साथ हुआ गिरफ्तार। साइबर डीएसपी अजित कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।जहां बीते दिन रात्रि गस्ती के दौरान 5 अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल हुई है।गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 1 देशी कट्टा,1 देशी पिस्टल,13 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन, 2 बाइक, 4 मोबाइल बरामद किया गया।आज साइबर डीएसपी सदर थानां में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
प्रेस वार्ता के दौरान साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया की जिले के बनमा इटहरी थानां के गस्ती पदधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि थानां अंतर्गत प्रियनगर पुल पर मोटरसाइकिल सवार 5 अपराधी हथियार से लैस होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंचा जहां अपराधी पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा।जिसको गस्ती दल के पुलिस 5 अपराधियों को पकड़ लिया। पकड़ाए गए अपराधी की जब तलाशी ली गयी तो 1 देशी कट्टा,1 देशी पिस्टल,13 जिंदा कारतूस,एवं दो मैगजीन बरामद किया गया।इस मामले को लेकर बनमा इटहरी थानां में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

BYTE :- साइबर डीएसपी अजित कुमार।

Join us on:

Leave a Comment