स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन, 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!

अररिया – अररिया में स्वच्छता ही सेवा 2024 का आयोजन 02 अक्टूबर 2024 तक किया जाना है। अभियान को सफल बनाने एवं स्वच्छता के क्षेत्र में आए बदलाव और उपलब्धियों को उत्सव के रुप में मनाने हेतु ज़िला पदाधिकारी अररिया द्वारा जागरूकता रथ एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर ज़िला पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि स्वच्छता के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने हेतु स्वच्छता ही सेवा 2024 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी विभागों और लोगों का सहयोग मिल रहा है। मेरा सभी अररिया वासियों से अनुरोध होगा कि स्वच्छता के प्रति स्वयं जागरूक हों और सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना में अपनी सहभागिता दें।
बाइट – अनिल कुमार, डीएम, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें