अज्ञात चोरों ने झुंड बनाकर पांच घरों को बनाया निशाना,ढाई लाख नगद महंगे आभूषण समेत बीस लाख की हुई चोरी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- न्यूज़ डेस्क!

ब्रेकिंग नालंदा।
अज्ञात चोरों ने झुंड बनाकर पांच घरों को बनाया निशाना।ढाई लाख नगद महंगे आभूषण समेत बीस लाख की हुई चोरी। गांव में आक्रोश। रहुई थाना क्षेत्र के अब्दुलहिचक गांव की घटना।

: रहुई थाना क्षेत्र इलाके के अब्दुलहिचक गांव में देर रात अज्ञात चोरों के झुंड ने जमकर उत्पाद मचाया। चोरों के झुंड ने कुल पांच घरों निशाना बनाते हुए घर का ताला तोड़कर गोदरेज और पेटी में रखें नगद ढाई लाख 15 लाख महंगे आभूषण,महंगे बर्तन एवं समान पर हाथ साफ कर दिया। घर का टूटा हुआ ताला देखकर ग्रामीणों को चोरी की घटना की जानकारी सुबह में हुई। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय थाना को दी गई।पीड़ित गृह स्वामी शिव शंकर प्रसाद सिन्हा ने बताया कि जिन घरों में चोरी हुई है उन सभी घरों में ताला बंद था। सभी लोग अपने-अपने घरों को छोड़ बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा अज्ञात चोरों के झुंड ने आराम से उठाया। वही इस घटना के बाद गांव वालों में आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से चोरी की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस चोरी के पीछे नशेड़ियों का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

बाइट।राजन मुखिया ग्रामीण
बाइट।शिव शंकर सिन्हा पीड़ित गृह स्वामी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Leave a Comment

और पढ़ें