रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
भारत नेपाल के सिमा पर तटस्थ 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एस एस बी) ने सीमा पर एक महत्वपूर्ण अभियान के तहत अवैध शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। यह सफलता भारत – नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 270/07 के नजदीक सीमा चौकी कमला, जिला मधुबनी के पास की गई है। ये कार्रवाई सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर करने के दौरान सशस्त्र सीमा बल के जवानों को हासिल हुई।
प्राप्त खुफिया जानकारी के बाद एस एस बी की टीम ने सतर्कता बरतते हुए सीमा पर निगरानी तेज कर दी थी और मुख्य आरक्षी चन्द्र शेखर यादव के नेत्रत्व में एक 05 कार्मिकों का दल बनाकर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जवानों को कुछ संदिग्ध बोरे पड़े हुए दिखाई दिए जिनकी तलाशी ली जिसमें से लगभग 775 बोतल नेपाल निर्मित देशी अवैध शराब बरामद की गई। यह शराब नेपाल से भारत में तस्करी के लिए लाई जा रही थी, जिसका उद्देश्य इसे विभिन्न इलाकों में गैरकानूनी ढंग से बेचना था। जब्त की गई अवैध शराब को स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया गया है।
एस एस बी के कार्यवाहक कमांडेंट विवेक ओझा ने जवानों की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, सीमा पर तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यह जब्ती अभियान हमारी सतर्कता और देश की सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है।
अवैध शराब तस्करी से न केवल देश की आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि यह समाज में कई प्रकार की समस्याओं को जन्म देती है। एस एस बी ने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की है कि वे सीमा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दें ताकि इस प्रकार के अपराधों पर रोक लगाई जा सके।