आतंक:- 50 से ज्यादा लोगों को कुत्ते ने काटा, तीन दिनों से दहशत में हैं लोग!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के जयनगर में कुत्तों का आतंक,दर्जनों लोगों को काटकर किया घायल, दहशत में हैं सहर के लोगों। जयनगर थाना इलाके की है घटना। हाल ही के दिनों में यूपी के कई जिलों में आदमखोर भेड़ियों के हमले की खबर आप ने जरूर सुनी होगी, जिस हमले मे भेड़ियों ने कई लोगों को मौत की नींद सुला चुकी है।
ऐसा ही मिलता जुलता मामला जयनगर शहरी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। जहां तीन दिनों के भीतर पागल कुत्ता ने चा़र दर्जन से अधिक लोगों को अपना निशाना बना डाला है। घायलों में अधिकांश नाबालिक शामिल हैं। सभी घायलों को ईलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया है। गुरुवार की रात पागल कुत्ता ने शहरी क्षेत्र के पांच लोगों पर हमला कर दिया। जिस हमले के शिकार सभी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में 7 वर्षीय अमन कुमार ,खुश नंदन 3 वर्ष, शिव शंकर 11 वर्ष, शिवानी कुमारी 6 वर्ष एवं मुन्नी कुमारी 2 वर्ष शामिल हैं। जबकि शुक्रवार को जयनगर के विभिन्न स्थानों पर पुनः पागल कुत्ता के हमले से 30 लोगो से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ईलाज के लिए अनूमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर दस आनंदपुर मुहल्ला के किशन राम 12 वर्ष, आयुष कुमार 13 वर्ष , विशाल कुमार 12 वर्ष, रितिक कुमार 17 वर्ष , शिव शंकर पासवान 45 वर्ष,आयुष कुमार 7 वर्ष , मोहम्मद इम्तियाज 20 वर्ष, संजय राम 40 वर्ष, राजेश कुमार झा 43 वर्ष,शिव सेवक 28 वर्ष , हिरण साफि 55 वर्ष,पप्पू पासवान 31 वर्ष,वैदिक डबाल 4 वर्ष,जीतेन्द्र सहनी 41 वर्ष , मनीष कुमार 26 वर्ष , बिंदिया कुमारी 2 वर्ष,छोटू यादव 55 वर्ष , राम नारायण सहनी 55) वर्ष, सुशील मंडल 55 वर्ष समेत अन्य शामिल हैं।
पागल कुत्ता के हमले से चाल दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने के बावजूद प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों की माने तो पागल कुत्ता ने पूरे सहर क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। कुत्ते के डर से लोग घरों में दुबके रहते हैं। करीब 50 लोगों को कुत्ता ने काटकर घायल कर दिया है। इस संदर्भ में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया है, पागल कुत्ते से निपटने के लिए कारगर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें