Search
Close this search box.

पटना से बेतिया जाने के क्रम में दिलीप जायसवाल का काँटी में भव्य स्वागत!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का आज पटना से बेतिया जाने के क्रम में कांटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छपरा काली मंदिर पर पूर्व मंत्री सह पूर्व कांटी विधायक ई॰ अजीत कुमार के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया। इस क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने काली मंदिर में पूजा-अर्चना किया।
श्री जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश- प्रदेश में महिला, बुजुर्ग, नौजवान, किसान के कल्याण में निरंतर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में आज पूरे राज्य में जनकल्याण के कार्यों को गति देने में लगी है।
श्री जायसवाल ने बताया कि आगामी 2 सितम्बर से भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो रहा है जिसमें हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्य बनाने का कार्य करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व यहाँ उपस्थित यह जनसमूह बताने को काफ़ी है कि पूरे प्रदेश में भाजपा- एनडीए लहर चल रही है।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ई॰ अजीत कुमार ने कहा कि कांटी में जनता ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का स्वागत किया है और यह विश्वास दिलाया है कि सदस्यता अभियान ने कांटी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगा। ई॰ कुमार ने बताया कि आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में कांटी से कमल खिलाने को हमारे कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं।
स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे का भी स्वागत पूर्व मंत्री ई॰ अजीत कुमार द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया इंद्रमोहन झा, कमलेशकांत गिरी, साकेत रमण पांडेय, रंधीर कुमार, रमेश ठाकुर समेत भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें