घर के पास खेल रही बच्ची का शव नोनाई नदी से बरामद, परिजनों ने अपहरण हत्या का लगाया आरोप!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

घर के पास खेल रही बच्ची का शव नोनाई नदी से हुआ बरामद।परिजनों ने अपहरण कर जताया हत्या की आशंका। चंडी थाना क्षेत्र के जसमत बीघा की घटना!

नालंदा -:चंडी थाना क्षेत्र के यशवंतपुर गांव में छह वर्षीय बच्ची का शव नोनाई नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के संबंध में मृतक बच्चे के परिजनों ने बताया की सुप्रिया कुमारी अपने घर के पास खेल रही थी। खेलने के बाद बच्ची जब अपने घर नहीं लौटी तब परिजनों ने बच्चों की खोजबीन करना शुरू किया। कई घंटे बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बच्ची का शव को नोनाई नदी से बरामद किया। परिजनों ने गांव के ही पप्पू महतो के ऊपर बच्ची का अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। बच्ची के पिता सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि गांव के ही पप्पू महतो से पुरखो से विवाद चल आ रहा है,5 दिन पूर्व पप्पू महतो से इसी पूर्व के विवाद को लेकर झगड़ा हुई था। उस वक्त पप्पू महतो ने अंजाम भूगतने की चेतावनी दी थी। फिलहाल पुलिस ने पप्पू महतो को गिरफ्तार कर थाने लाई है और उससे पूछताछ कर रही है।

बाइट।परिजन
बाइट।परिजन

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें