राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने महिला विकास मंच मधुबनी के कार्यों को सराहा, किया सम्मानित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले में वर्षों से महिलाओं के बिच सक्रिय महिला विकास मंच के कार्यों को बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व सुधार विभाग के मंत्री एवं बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जयसवाल ने खूब सराहना किया। इस संबंन्ध में जानकारी देते हुए महिला विकास मंच के जिला अध्यक्ष दिप शिखा ने बताया है कि 27 अगस्त, मंगलवार को बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जयसवाल ने अपने दफ्तर में मंच के मधुबनी इकाई के सदस्यों को बुलाया कर सम्मानित किया। इस मौके पर महिला विकास मंच मधुबनी टीम से महामंत्री नवीन मुरारका, मीडिया प्रभारी मनीष सिंह यादव, सक्रिय सदस्य सुधीरा देवी उपस्थित रहे। मंत्री दिलीप जयसवाल ने महिला विकास मंच के कार्यों की खूब सराहना की और भविष्य में संस्था को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। महिला विकास मंच के जिला अध्यक्ष दीपशिखा सिंह ने इस बात को लेकर मंत्री के प्रयासों को लेकर आभार व्यक्त किए हैं । इतना ही नहीं बल्कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जयसवाल ने महिला विकास मंच के कार्यों को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित होने योग्य कहा। इस विषय बात को लेकर पार्टी के वरिष्ट नेतृत्व से बात करने का आश्वासन भी दिया। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि महिला विकास मंच पिछले 2 दशक से अधिक समय से महिलाओं के हक एवं अधिकार की लड़ाई लड़ती रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके उत्थान के लिए कार्यरत हैं। मौके पर नवीन मुरारका, मनीष सिंह यादव, सुधीर यादव मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें