जमीन विवाद में कई राउंड फायरिंग, एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

– मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र स्थित हनुमान नगर गांव में दो पक्षों के बिच चल रहे जमीन संबंधी विवाद ने लिया हिंसक रूप। देखते ही देखते चली आधे दर्जन राउंड गोली। गोली लगने से एक पक्ष के लालाबाबू यादव गंभीर रूप से धायल हो गया। घटना के बाद पुरे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों ने इस घटना कि सूचना थाना पुलिस दी। मौके पर पहुंची बिस्फी थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच परताल में जूट गई। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बिच जमीन से संबंधित विवाद दो तीन वर्ष पूर्व से चला आ रही था। जिस को लेकर बीती रात दोनों पक्षों के बिच विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के रितेश यादव ने दूसरे पक्ष के लालाबाबू यादव के उपर ताबड़तोड़ गोली चला दिया। गोली से छलनी लालाबाबू को उठा कर लोगों ने इलाज के लिए डी एम सी एच दरभंगा ले गया। जहां इलाज के दौरान घायल ने दम तोड दिया। घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा बरामद किया है। वही घटना को लेकर चार आरोपीयों को पुलिस तलाश कर रही है। घटनास्थल पर स्वयं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋषी कान्त भारती कैम्प कर रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment