रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार दरोगा पीटी परीक्षा में धांधली के आरोपों के बीच अब जांच तेज हो गई है। छात्र नेता विकेश भट्ट ने बताया कि मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है।
विकेश भट्ट ने बताया कि वे कुछ अभ्यर्थियों के साथ आर्थिक अपराध इकाई गए थे, जहां ADG ने PT परीक्षा की जांच कराने का आश्वासन दिया था। अब अभ्यर्थियों को सूचना दी गई है कि जांच प्रक्रिया शुरू की जा रही है और इसके लिए SIT का गठन किया गया है।
उन्होंने परीक्षा में पारदर्शिता लाने की मांग की है। मांग है कि आने वाली सभी परीक्षाओं में प्रश्न पत्र, OMR की कार्बन कॉपी, उत्तर कुंजी और कट-ऑफ मार्क्स जारी किए जाएं।
साथ ही बिहार के मुख्य नेतृत्व और पुलिस प्रशासन से शिक्षा माफियाओं और कोचिंग संचालकों पर सख्त कार्रवाई कर अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की अपील की गई है।




