बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती – DET पास अभ्यर्थियों का प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत 4361 पदों पर बहाली को लेकर DET पास अभ्यर्थी न्याय की मांग कर रहे हैं। पटना में अभ्यर्थियों ने बैनर लगाकर “न्याय दो, हम DET पास हैं” के नारे के साथ प्रदर्शन किया।


बैनर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की तस्वीर के साथ बिहार पुलिस का लोगो लगा है। अभ्यर्थियों की मांग है कि बिहार पुलिस ड्राइवर चालक परीक्षा DET पास सभी पुरुष अभ्यर्थियों के अधिकार को सुनिश्चित किया जाए।

अभ्यर्थियों की तीन मुख्य मांगें हैं –

  1. योग्यता एवं दक्षता परीक्षा पास अभ्यर्थियों का अधिकार सुनिश्चित किया जाए।
  2. DET यानी ड्राइविंग टेस्ट में सफल पुरुषों से रिक्त सीटें भरी जाएं।
  3. सीटों को बैकलॉग में न भेजकर वर्तमान भर्ती से ही भरा जाए।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे ड्राइविंग टेस्ट पास कर चुके हैं, लेकिन मेरिट से बाहर किए जाने और सीटों को बैकलॉग में भेजे जाने की आशंका से नाराज हैं। इसी को लेकर वे लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Join us on: