जमुई में अवैध हॉस्पिटल सील – SDO ने की बड़ी कार्रवाई!

SHARE:

रिपोर्ट: पुरुषोत्तम कुमार!

जमुई में अवैध रूप से चल रहे निजी क्लीनिकों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।
जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद जमुई एसडीओ सौरव कुमार ने दूसरे दिन भी देर रात कार्रवाई जारी रखी। सोमवार की रात करीब 10 बजे तक SDO सौरव कुमार, ACMO डॉ. अरविंद कुमार, BDO और CO की संयुक्त टीम ने खैरा रोड स्थित नीमारंग में संचालित रंजीत मंडल के अस्पताल पर छापा मारा

जांच के दौरान अस्पताल में कई गंभीर खामियां पाई गईं। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन एक्सपायर हो चुका था, एक भी जरूरी कागजात नहीं मिला। मौके पर एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था, बावजूद इसके अस्पताल में मेडिकल, लैब और ओटी तक संचालित हो रहा था। सिजेरियन के बाद भर्ती चार मरीज भी मिले।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल के पर्चे पर तीन चिकित्सकों के नाम फर्जी तरीके से छापे गए थे, जबकि बोर्ड पर नाम कुछ और ही था – कहीं जी पी फार्मा पॉली क्लीनिक तो कहीं जीपीई इमरजेंसी हॉस्पिटल।

पूरी तरह से मानक के विरुद्ध पाए जाने पर अस्पताल को सील कर दिया गया है।
सौरव कुमार
जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी निजी क्लीनिकों की जांच की जा रही है। खैरा रोड स्थित इस अस्पताल में एक भी डॉक्टर या नर्सिंग स्टाफ नहीं मिला, रजिस्ट्रेशन पिछले साल ही एक्सपायर हो चुका था। एक मकान में गलत तरीके से अस्पताल चलाया जा रहा था। इसे सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है SDO ने बताया कि चार मरीजों में से अस्पताल छोड़कर चला गया जबकि तीन मरीजों को सदर अस्पताल शिफ्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण और जरूरी सुविधाओं के मरीजों का इलाज करना गंभीर मामला है और आगे भी सभी निजी क्लीनिकों की जांच जारी रहेगी।
वहीं सदर अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत के मामले में SDO ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है और जल्द ही रिपोर्ट आएगी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई किसी संगठन से जुड़े होने के आधार पर नहीं, बल्कि अनियमितता के आधार पर की जा रही है। इससे पहले IMA से जुड़े डॉक्टर के क्लीनिक को भी सील किया गया था।
जमुई में अवैध अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन की इस कार्रवाई से निश्चित रूप से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मचा है।

बाइट–SDO सौरव कुमार

Join us on: