अज्ञात बाइक सवार बदमाश युवक को गोली मार कर फरार!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

 भोजपुर जिले में क्राइम की घटना अपने चरम पर है आये दिन हो रहे आपराधिक घटनाओं ने भोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल अरविंद कुमार सिंह पिता बीर नारायण सिंह है। बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने पहले बड़हरा के पूर्व मंत्री बिहार सरकार व वर्तमान भाजपा बिधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के गाँव के पैतृक घर के दरवाजे पर दो फायर किये।फायरिंग विधायक के भतीजा मुन्ना सिंह के पास किया। उसके बाद गोली की आवाज सुन बगल के घर से अरविंद कुमार अपने दरवाजे के बाहर निकले,उसी क्रम में अपराधियों ने उन्हें गोली मार दिया।और हथियार लहराते फरार हो गए। एसप्लेंडर बाइक पर दो की संख्या में आये अपराधी धमार बाजार के तरफ से आए और घटना को अंजाम देने के बाद सलेमपुर रोड की तरफ भाग गए। भागने के क्रम में भी अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए जा रहे थे। घटना में घायल युवक के कमर में गोली लगी है जो अंदर फंस गया है। इस दौरान बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दर्जनों राउंड फायरिंग की है।इधर घटना की सूचना मिलते ही ए एस पी भोजपुर परिचय कुमार घटना स्थल पर पहुंच सारी जानकारी ली और आगे की करवाई में घायल के बयान पर जुट गए हैं।फिलहाल गोली चलाने वाले अपराधियों की पहचान नही हो पाई है।हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में बड़हरा विधायक राघवेन्द्र सिंह के तरफ से कोई प्रतिक्रिया अभी तक सामने नही आई है। 
बाईट/-अरविंद कुमार(घायल युवक) 
बाईट/-परिचय कुमार(ए एस पी भोजपुर)

Join us on:

Leave a Comment