तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम

स्वतंत्रता दिवस के प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम समापन के बाद घर वापस आते समय सड़क हादसे में छात्र की हुई मौत

तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित ज्ञान शिशु विद्या मंदिर कमतौल मनोकामना स्थान परिसर में स्वतंत्रता दिवस प्रभात फेरी के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। बच्चों के द्वारा संस्कृत कार्यक्रम के उपरांत घर जाने के क्रम में तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आने से गंगौर गांव एनएच 227 पर गुरुवार की देर शाम एक छात्र की मौत हो गई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार छात्र नवमी कक्षा का छात्र था। मृतक छात्र गंगौर गांव का सत्यनारायण महतो का 15 वर्षीय एकलौता पुत्र ओमप्रकाश के रूप में पहचान बताया गया है। मां बाप का इकलौता पुत्र के अचानक इस तरह मौत के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गयी और गेट में ताला लटका कर सभी भाग निकले। हालांकि इस संबंध में स्कूल प्रबंधक विनोद यादव ने बताया है कि बच्चा जब स्कूल से घर जा रहा था, उसी दौरान हादसा हो गया। ऐसे में अब सवाल यह खड़ा होता है कि ऐसा कौन सा संस्कृति कार्यक्रम था जिनमें बच्चा सुबह आता है और शाम 6:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के दौरान हादसा का शिकार हो जाता है। जब ज्ञान शिशु विद्या मंदिर कमतौल के स्कूल प्रबंधक विनोद यादव को फोन पर बात किया गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि हमारे विद्यालय से पढ़ कर जाने के क्रम में ओमप्रकाश का सड़क हादसा में मौत हो गया है। वही पुण: किसी के द्वारा सिखलाए जाने पर उन्होंने बताया कि ऐसे ही प्रोग्राम खत्म होने के बाद वह घूमते फिरते हुए जा रहा था। वही जिले भर के साथ ही हरलाखी प्रखंड क्षेत्र में बिना पंजीकृत निजी स्कूलों व कोचिंग संस्थान बेरोकटोक संचालित हो रहा है। जबकि सरकार का गाइडलाइन है कि सभी स्कूलों एवं कोचिंग संस्थानों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। वहीं छात्र के मौत के बाद जहां परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। वही पूरे गांव सहित इलाके में मातमी सनाटा पसरा परा है।

Join us on:

Leave a Comment