बंगाल में हिंदू समाज पर टारगेट अटैक, ये राज्य सरकार की जिम्मेदारी, डॉक्टर्स को मिले सुरक्षा – अरुण भारती!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद पहुंचे लोजपा(आर) के सांसद अरुण भारती ने कोलकाता कांड की घोर निंदा करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल के राज्य सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए चिकित्सकों को सुरक्षा देनी चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस राज्य में धरती का भगवान का जाने वाले चिकित्सक सुरक्षित नहीं है वहां के आम जनता का क्या हाल है ? यह सोचा जा सकता है। सांसद ने जोर देते हुए कहा कि एक तरफ जहां बंगाल में हिंदू समाज को टारगेट कर हमला किया जा रहा है। वहीं राज्य की सरकार चुप्पी साधे बैठी हुई है। बंगाल के सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए सांसद ने मांग किया है कि इस मुद्दे पर बंगाल के सरकार को कड़ा एक्शन लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बंगाल में बाहरी तत्व सरकार पर हावी हो रही है। वही पांच दिनों पूर्व जहानाबाद के शकूराबाद में घाटी दो वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप के मामले में जमुई सांसद अरुण भारतीय और समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात किया। इस मौके पर लोजपा सांसद शाम्भवी चौधरी ने कहा की यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है। लोजपा (रा0) के पांच सदस्यीय टीम पीड़ित परिजनों से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से आरोपी ने जघन्य अपराध की घटना को अंजाम दिया है और आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपी द्वारा अभी भी पीड़ित परिवार को धमकी दिया जा रहा है। लोजपा की जांच टीम पीड़ित परिवार से मुलाकात की है और जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने का काम करेगी। वही उन्होंने कहा कि इस पर सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
Byte – अरुण भारती, जमुई सांसद
साम्भावी चौधरी,समस्तीपुर सांसद

Join us on:

Leave a Comment