प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने व विकास के लिए अतिरिक्त आर्थिक पैकेज की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री अहमद ने कहा बिहार से झारखंड के अलग होने से राज्य का खनिज संपदा व पर्यटन झारखंड में चला गया। जिससे बिहार राज्य को होने वाले आय काफी कम हो गई है। जिससे बिहार देश के सबसे गरीब राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य बनाने की बात करते थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना भी इनके जुमलेवाजी बन कर रह गई। कांग्रेस पार्टी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने, विशेष आर्थिक पैकेज दिलाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगी। ईस मौके पर पार्टी नेता जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पिछले दो दशक से सीएम नीतीश कुमार विशेष राज्य को लेकर अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं। सत्ता के लिए जुमलेबाजी करने वालों के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी प्रखंड से लेकर जिला और प्रदेश तक आंदोलन चलाएगी। कार्यक्रम को कन्हैया सिंह अमृत हुसैन अंसारी, अताऊर रहमान सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें