आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस को लेकर भाजपा की बैठक!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के राजनगर में आजादी के अमृत काल एवं स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा,विभाजन की विभीषिका एवं महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तैयारी को लेकर ये बैठक राजनगर के ऐतिहासिक पब्लिक पुस्तकालय के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी राज नगर मंडल अध्यक्ष सुमन झा के अध्यक्षता एवं जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष सह मधुबनी जिला अध्यक्ष शंकर झा के उपस्थिति में किया गया। बैठक में राजनगर मंडल के सभी पदाधिकारी, मंडल से जिला में कार्य देख रहे सभी जिला अधिकारी शामिल हुए। बैठक का संचालन भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल जिला संयोजक एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव झा ने किया। अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत पासवान, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष फेकू यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं बीस सूत्री जिला सदस्य पूनम मलिक, राजनगर विधानसभा सियोजक मृत्युंजय कुमार कुंदन सभी ने आयोजित कार्यक्रम पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए बताया कि तय कार्यक्रम सफाई अभियान, महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम, विभाजन के विभीषिका पर गोष्ठी जैसे कार्यक्रम के सफलता को लेकर हम सब को संकल्पित होकर लग जाना है। वहीं बैठक के बाद जिला अध्यक्ष ने सभी मंडल पदाधिकारी एवं शक्तिकेंद्र प्रमुखों, प्रभारी के बीच तिरंगा वितरण किया। बैठक में मंडल महामंत्री रामकिसुन शाह, नवीन सिंह, उपाध्यक्ष पुनेन्द्र पासवान, पिंटू आचार्य, बृजमोहन यादव, मंडल मंत्री संजय सिंह, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश पासवान, अति पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशि सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंगीला देवी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरुण कामत, पार्टी कार्यकर्ता मोद झा, बेचन झा, विमल सिंह, रमन जी झा, अमरकांत गडेरी, हरिनंदन ठाकुर, श्यामानंद झा, श्याम यादव के साथ ही दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें