नितीश कैबिनेट की बैठक में 36 महत्वपूर्ण एजेंडो पर लगी मुहर!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

आज मगंलवार को नीतीश कैबिनेट मंत्री परिषद की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में 36 महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंजूरी दी गई इनमें सबसे महत्वपूर्ण यह रहा की राजधानी पटना के सबसे बड़े हॉस्पिटल PMCH को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप कुल 4315 नये पद हेतु नौकरी देने का फ़ैसला हुआ है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग और परिवहन विभाग में नौकरी देने का फ़ैसला किया गया है। नीतीश कैबिनेट ने उद्योग, ऊर्जा, योजना एवं विकास, कला संस्कृति एवं युवा, खान एवं भूतत्व, खेल, श्रम संसाधन, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, पर्यटन, पंचायती राज, राजस्व एवंं भूमि सुधार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, वित्त, वाणिज्य कर, स्वास्थ्य और गृह विभाग से जुड़े कुल 36 प्रस्तावों को स्वीकृति दी है।

इसके साथ ही संजय गांधी जैविक उद्यान में टॉय ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए दानापुर रेल मंडल को 9 करोड़ 88 लाख दिया जाएगा ताकि टॉय ट्रेन को फिर से चालू किया जा सके। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को विस्तारित करते हुए 2024-25 के तहत शेष 12500 वाहन उपलब्ध कराने की योजना पर सहमति बनी है।

बाइट:-एस सिद्धार्थ, कैबिनेट सचिव बिहार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें