जिले के सबसे बड़े सदर अस्पताल में दलालो का अड्डा- प्रबंधक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

– जहानाबाद जिले के सबसे बड़े सदर अस्पताल में दलालो का अड्डा है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि अस्पताल प्रबंधक कर रहा है। दरअसल जहानाबाद सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर एक बड़ा बैनर लगाया गया है। जिसमें लिखा गया है कि दलालों से सावधान रहें,अगर कोई दलाल दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत अस्पताल के प्रबंधक या सिविल सर्जन को दें। सबसे बड़ी बात है की पूरे अस्पताल परिसर में सुपरवाइजर समेत 30 गार्ड की तैनाती की गई है। सुरक्षा को लेकर यहां पर 10 लाख रुपए प्रति माह खर्च होता है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं उसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन उन दलालों को कार्रवाई करने की जगह पर बैनर लगाकर अपना पल्ला झाड़ने में लगा हुआ है। स्थानीय लोगों की माने तो सदर अस्पताल में दलाल घूमते रहते है और उन्हें झांसा देकर निजी संस्थानों में लेकर चले जाते है जहां उनका दोहन किया जाता है। इसमें कुछ अस्पताल के कर्मी भी शामिल है जो अस्पताल के कर्मियों का बाहर निजी संस्थानों में तय रुपए में भेजने का काम करते है। जैसे ही कोई मरीज अस्पताल परिसर में आता है। उनको दलालों के सहारे वहां भिजवा दिया जाता है और मोटा कमीशन फिर उन लोगों तक दलालों के माध्यम से पहुंच जाता है। इधर सिविल सर्जन ने भी बताया कि अस्पताल के इर्द गिर्द दलाल तो रहते ही है। छुपे हुए वेश में जिनको खोजना मुश्किल होता है। इसलिए सरकार की तरफ से निर्देश जारी किया गया है कि दलाल से सावधान रहने को लेकर बैनर पोस्टर लगाए ताकि लोग दलाल से बच सके। अस्पताल में गार्ड तो तौनत है पर वो अपना काम करेंगे। अगर कोई दलाल दिखाई दे तो तुरंत दिए गए नंबर पर संपर्क कर उनकी जानकारी दे। संज्ञान में आते ही उनके ऊपर कारवाई किया जाएगा।
Byte – अनुज प्रसाद निराला,सामाजिक कार्यकर्ता
देवेंद्र प्रसाद, सिविल सर्जन ,जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें