रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के कलुआही थाना की पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांधीवादी नेता स्वर्गीय रामटहल पूर्वे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को एक साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया, थानाध्यक्ष सपन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के पुरसौलिया निवासी मितेश्वर यादव उर्फ मिलियन है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड के अनुसंधान कर्ता राजेन्द्र कुमार चौरसिया ने न्यायालय से निर्गत वारंट के बाद हत्या कांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, एक साल पूर्व हुए निर्मम हत्याकांड मामले में स्वर्गीय रामटहल पूर्वे की पुत्रवधु एवं अन्य चार – पांच गवाह ने एसपी मधुबनी एवं एसडीपीओ सदर मधुबनी के समक्ष अपना बयान दिया था, पांच मई 2023 को स्वर्गीय रामटहल पूर्वे की अपहरण कर पुरसौलिया गांव स्थित घर के समीप एक झाड़ी में हत्या कर चेहरा पर तेजाब डाल कर फेंक दिया गया था, घटना के चार दिन बाद कलुआही पुलिस ने शव बरामद किया था, इस जघन्य हत्याकांड को लेकर घटना के बाद से ही लोगों मे आक्रोश था, इस संबंध में स्वर्गीय पूर्वे के पुत्रवधु के बयान पर कलुआही थाना में कांड संख्या 93 / 23 दर्ज की गई थी, घटना के विरोध में थाना क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था, लोगों ने थाना का घेराव कर पुलिस के विरूद्ध नाराजगी जाहिर किया था, बाद में उनके पुत्रवधु ने पुलिस अधीक्षक मधुबनी, आई जी दरभंगा एवं डीजीपी पटना को आवेदन पत्र समर्पित कर गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, इस कांड के मुख्य अभियुक्त के गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों के द्वारा कलुआही के थानाध्यक्ष सपन कुमार एवं कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कुमार चोरसिया की जमकर तारीफ की जा रही है। तो वही हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के विरूद्ध लोगों के द्वारा किए जाता रहा आंदोलन पर रोक लगने से पुलिस भी राहत की सांसें लेगी।




