मंदिर परिसर में दो पक्षों में झड़प, पुलिस ने कराया मामला शांत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

ऐंकर– मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित हरलाखी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व की मनोकामना स्थान मंदिर परिसर कमतौल में तिसरी सोमवारी को दो पक्षों में झड़प हो गई। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में बाइक नहीं ले जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। हालांकि मौके पर सुरक्षा को लेकर मौजूद चौकीदार राम लखन पासवान, विकास पासवान ने हालात बेकाबू होता हुआ देखकर इस बात की सूचना हरलाखी थाना पुलिस को दी। कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया था। सूचना मिलने के बाद मंदिर परिसर में कुछ ही देर में हरलाखी थाना पुलिस पहूंच गई और दोनों पक्षों को पुलिस ने समझा बुझाकर मामला को शांत करवाया। जिसके बाद हरलाखी थाना के प्रशिक्षु एसआई अदित्य कुमार सशस्त्र बल के साथ मनोकामना महादेव मंदिर परिसर कमतौल पहुंच कर किसी भी प्रकार के संभावित अनहोनी को लेकर तत्पर देखें गए। वही कुछ देर बाद डायल 112 पुलिस टीम भी पहुंची और चारों तरफ कैम्प करने लगी। मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिसके बाद माहौल शांत हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए आग्रह किया है। बताते चलें कि श्रावण महिने को लेकर जिले भर की मंदिरों में श्रध्दालुओं की भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में मंदिर कमेटी के द्वारा बनाए गए व्यवस्था को तोडना कुछ लोग अपना प्रतिष्ठा समझता है। ऐसे में टकराव होना कहीं हिंसक रूप ना ले पुलिस को इस बात को लेकर चौंकना रहने की जरूरत है।

Join us on:

Leave a Comment