रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 690 बोतल नेपाल निर्मित शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना से एस आई कंचन कुमार गश्ती पर निकले हुए थे, उसी समय सूचना मिली कि नेपाल से काली मंदिर होते हुए तीन बाइक से तस्कर शराब लेकर कारोबार के उद्देश्य से लेकर आ रहा है। पुलिस ने प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई करते हुए काली मंदिर के समीप वाहन चेकिंग करने लगा। शराब तस्कर पुलिस को दूर से ही देखकर बाइक मोर कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दलबल के साथ भाग रहे तीन तस्कर में से एक को पकड़ लिया। दो तस्कर मौके का लाभ उठा कर शराब सहित बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने बाइक को कब्जे मे लेकर तलाशी लिया तो पाया कि एक बैग और तीन जुट की बोरी से 690 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद हुआ। जिसे कब्जे में लेकर थाना लाया गया। जहां गिरफ्तार शराब तस्कर से आबस्यक पुछताछ करने पर गिरफ्तार तस्कर की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के कलुआही दुर्गा स्थान गांव के बिहारी मंडल का 28 वर्षिय पुत्र संजीत मंडल के रूप में किया गया। वही पुलिस को चकमा देकर फरार तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि इस मामले को को लेकर बिहार मद्दनीषेद एवं शराब बंदी कानून के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।




