आग लगने से 18 बकरी, 4 भैस के साथ लाखो का सामान जल कर राख!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड अन्तर्गत ककरौल दक्षिणी पंचायत के रहिका दरभंगा एन एच 527 बी ककरौल पेट्रोल पंप के समीप आम के बगीचे में बने घुरन मंडल के मवेशी घर में आग लगने से बड़ी संख्या में जल कर मवेशीयो की हुई मौत। मालुम हो कि सोमवार की रात घुरन मंडल के मवेशी घर में आग लग गई। जबतक गृहस्वामी एवं परिजन कुछ समझ पाते तबतक मवेशी घर में बंधे तीन भैस व एक भैस का बच्चा, 18 बकरि के साथ ही पशु चारा और कपड़ा सहित अन्य कई सामान को आग ने लील लिया। पीड़ित परिवार के यहां जब संवादाता पहुंचे तो उनकी मां व पुत्री संजना कुमारी का रो रो कर बुरा हाल था। घुरन मंडल की पुत्री ने बताया कि हमारे पिता बाहर रहकर मजदूरी करते है। यहां घर चलाने के लिए मै व मेरी मां के पास पशु ही एक सहारा था। लेकिन अब सबकुछ बर्बाद हो गया है। उन्होंने बताया कि इस अग्नि कांड में तीन भैस व एक उसका बच्चा सहित 18 बकरी जल गया है। जिसमें दो भैस कुछ दिनों में अपने बच्चों को जन्म देने वाली थी। जबकि एक भैस एक माह पूर्व ही बच्चा दी थी। इसी भैस का दुध बेचकर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। वही पांच बकरि , पांच पाठी व 8 पाठा शामिल है। लेकिन इस अग्नि कांड में एक भी पशु को बचाया नही जा सका। आग लगने की सही वजह का पता अभी चल नहीं पाया है। वही मौके पर अंचलाधिकारी रहिका व थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार रहिका दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर अगले बगल के थाना सहीत जिला से फायर ब्रिगेड के टीम को बुला कर काफी मसक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाने में सफलत हो पाएं।वही पीड़ित परिवार से अग्नि कांड के संबंध में पुछताछ करने के बाद पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें