बगहा – जन सुराज मधुबनी प्रखंड कार्यवाहक समिति की बैठक का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- अजय शर्मा!

मधुबनी प्रखंड कार्यवाहक समिति की बैठक जनसुराज प्रखंड कार्यालय, मधुबनी में आयोजित की गई। यह बैठक जनसुराज पश्चिम चंपारण जिला कार्यवाहक समिति के बुधई राम और प्रखंड कार्यवाहक समिति के सभापति ध्रुव गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 28 जुलाई को पटना में होने वाली राज्यस्तरीय बैठक की तैयारी पर चर्चा करना था। बैठक में सभी जनसुराज के सदस्यों को राज्यस्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया और जनसुराज को मजबूती से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक में जनसुराज पश्चिम चंपारण जिला कार्यवाहक समिति के मन्नू निषाद, सुनील गुप्ता, प्रखंड कार्यवाहक समिति के संगठन सचिव सह अभियान संयोजक जय प्रकाश कुशवाहा, किसान अध्यक्ष मदन यादव, प्रवक्ता मदन मोहन मुसहर, यूथ क्लब कोऑर्डिनेटर सरफुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष शंभू मांझी, युवा अध्यक्ष निप्पू कुशवाहा सहित अन्य पंचायत के सरपंच और मुखिया समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment