बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

-बिहार में बेलगाम अपराध, विशेष राज्य पर बोले जा रहे लगातार झूठ, अग्निवीर, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों के विरोध में
बुधवार को पटना में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। कानून व्यवस्था को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की और से विधानसभा मार्च निकाला जा रहा था। यह मार्च बोरिंग कैनाल रोड के पंचमुखी मंदिर से शुरू होकर विधानसभा तक जाना था। पुलिस ने बोरिंग रोड चौहारे पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका था। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश करने लगे। रहे हैं। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है। लाठियां चलाई गई है।

Join us on:

Leave a Comment