–
रिपोर्ट-विक्रम कुमार/खगड़िया
आज माननीय सांसद खगरिया राजेश वर्मा जी के द्वारा आज बजट सत्र के उपरांत सदन में अपने लोकसभा के सबसे महत्वपूर्ण समस्या को आज सदन में रखा बाढ़ और सुखार से प्रभावित छेत्र के साथ पिछले दिनों सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान खगड़िया के मुख्य अस्पताल के निरिक्षण में यह पाया कि जिले में अस्पताल में भवन उपलब्ध है अस्पताल में डॉक्टर,नर्स,टेक्नीशियन ,आधुनिक सुबिधाये का घोर अभाव है और आधुनिक सुविधाएं के लिए जूझ रहा है इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बिशेष पैकेज उपलब्ध करवाया जाए जिससे यहाँ के लोगो को जिले के अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध हो ।वही बर्षो से जिले में माँग हो रही मेडिकल कॉलेज का माननीय सांसद के द्वारा अपने छेत्र के लोगो की आवाज़ को और उनके माँग को आज सदन में माँग की खगड़िया जिला जिसे पिछड़े छेत्र की श्रेणी में आता है वहाँ मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो।




