अपनी मांगों के समर्थन में एएनएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया तालाबंदी!

SHARE:

रिपोर्ट -रवि वर्मा/ रोहतास

रोहतास जिले के करगहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सामान काम के लिए सामान वेतन तय किए जाने एवं एफआरएएस पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने के खिलाफ एएनएम ने कार्य का बहिष्कार करते हुए सीएचसी के मुख्य गेट पर धरना दिया है। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र से पहुंची दर्जनों एएनएम के द्वारा मुख्य गेट पर बैठकर धरना दिया गया तथा ओपीडी के कार्य को बाधित किया गया है। एएनएम ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की है। मौजूद एएनएम ने कहा कि सरकार से वह अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर पिछले 8 जुलाई से ही कार्य का बहिष्कार की है। उन सभी से स्थाई कर्मियों से ज्यादा काम लिया जा रहा है वहीं विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत अनेक लोगों में से सिर्फ उन्हीं के लिए दिन में तीन बार फेस अटेंडेंस बनाने का निर्देश दिया गया है जो सरासर समानता के खिलाफ एवं भेदभावपूर्ण है। इस पर रोक लगाते हुए उन सभी को स्थाई कर्मियों के सामान ही वेतन दिया जाने कि मांग कि हैं।

बाइट:- सुमन कुमार सोनी (एएनएम)

बाइट:- संध्या कुमारी (एएनएम)

Join us on:

Leave a Comment