संदिग्ध अवस्था में युवक का मिला शव। मौके पर पहुंची पुलिस,हत्या की आशंका।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- न्यूज़ डेस्क!

खंधा में संदिग्ध अवस्था में युवक का मिला शव। मौके पर पहुंची पुलिस।हत्या की आशंका। बिंद थाना क्षेत्र के बकरा गांव की घटना।

:नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के बकरा गांव के कनार खंधा में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।शव की पहचान बकरा गांव निवासी गुलधन केवट के 35 बर्षीय पुत्र शैलेंद्र केवट के रुप में किया गया है। मृतक मजदूरी का काम करताल था। वह कल सुबह गांव के ही खेतों के पगडंडी को मरम्मत करने गया था और शाम तक घर नहीं पहुंचने पर मृतक के परिजन काफी खोजबीन करने लगे। मृतक की पुत्री आज शुक्रवार को खेत जाकर देखा तो मृतक खेत में पड़ा हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताया है। इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बिंद थानाध्यक्ष रौशन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Leave a Comment

और पढ़ें