उत्पाद विभाग की गिरफ्त में आये तस्कर में चलती गाड़ी से लगाई छलांग, पहुँचा अस्पताल!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!

अररिया – अररिया में उत्पाद विभाग की गिरफ्त में आया दो शराब तस्कर गिरफ्त से बचने के लिए चलती गाड़ी से छलांग लगा ली। जिसमे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गया और उसमे से एक शराब तस्कर की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होने के बाद कुर्साकांटा पीएचसी में इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। मामले की जांच को लेकर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन किया गया है। सदर अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में हुआ तब्दील। दरअसल जिले के कुर्साकांटा प्रखंड के कुंआरी चेकपोस्ट पर बीती रात करीबन डेढ़ बजे उत्पाद विभाग की ओर से चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में बाइक पर सवार फारबिसगंज के दो युवकों को उत्पाद विभाग की टीम ने नेपाली शराब के साथ पकड़ा।पकड़े गए दोनों युवकों के साथ जब्त शराब को लेकर उत्पाद विभाग की टीम अररिया की ओर आ रही थी कि इसी क्रम में कुंआरी थाना अंतर्गत धड़ीपार के पास चलती गाड़ी से दोनों युवकों ने छलांग लगा दी। जिसमे दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। उत्पाद विभाग की टीम द्वारा दोनों जख्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने पवन कुमार नामक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक हामिद आलम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा गया। जांच के लिए मौके पर एफएसएल एवं डीआईयू की टीम भेजी गई है। मृतक पवन कुमार का पोर्स्टमार्टम नियमानुसार मजिस्ट्रेट की निगरानी मे करवाया जा रहा है। वहीं सदर अस्पताल में काफी संख्या में पुलिस बल को भी प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।
बाइट – हामिद आलम, घायल तस्कर।
बाइट – रामपुकार सिंह, एसडीपीओ, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें