श्रमिक कार्ड योजना के बारे में जानकर श्रमिक बन्धु उठाये लाभ!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट अनमोल कुमार!

अपने आस-पास कोई भी महिला या पुरूष निर्माण श्रमिक हो तो कृपया उसकी मजदूर डायरी बनवा कर निम्न लिखित फायदे दिलवाएं,वो मजदूर जीवन भर आपका गुणगान करेगा।

मजदूर कार्ड बनवाये फायदा उठाये
मजदूर कार्ड से होने वाले फायदा
मजदूर कें पुत्र-पुत्री को छात्रवृति योजना
छात्रवृति(शिक्षा सहायता)
1 कक्षा 6 -8
छात्र – रु 8000/-
छात्रा / विशेष योग्यजन – रु 9000/-
2 कक्षा 9 -12
छात्र – रु 9000/-
छात्रा / विशेष योग्यजन – रु 10000/-
3 आई टी आई
छात्र – रु 9000/-
छात्रा/ विशेष योग्यजन – रु 10000/-
4 डिप्लोमा
छात्र – रु 10000/-
छात्रा/ विशेष योग्यजन – रु 11000/-
5 स्नातक (सामान्य)
छात्र – रु 13000/-
छात्रा/ विशेष योग्यजन – रु 15000/-
6 स्नातक (प्रॉफेशनल)*
छात्र – रु 18000/-
छात्रा/ विशेष योग्यजन – रु 20000/-
7 स्नातकोत्तर (सामान्य)
छात्र – रु 15000/-
छात्रा/ विशेष योग्यजन – रु 17000/-
8 स्नातकोत्तर (प्रॉफेशनल)
छात्र – रु 23000/-
छात्रा/ विशेष योग्यजन – रु 25000/

मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरस्कार
1 कक्षा 8 से 10 – रु. 4000/-
2 कक्षा 11 से 12 – रु. 6000/-
3 डिप्लोमा – रु. 10000/-
4 स्नातक – रु. 8000/-
5 स्नातकोत्तर – रु. 12000/-
6 स्नातक (प्रॉफेशनल) – रु. 25000/-
7 स्नातकोत्तर (प्रॉफेशनल) – रु. 35000/

शुभ शक्ति योजना(श्रमिक कार्ड तीन महीने पुराना होना चाहिए।)
इस योजना के अन्तर्गत पात्र महिला( आठवीं उत्तीण अनिवार्य) हिताधिकारियों तथा हिताधिकारियों की वयस्क व अविवाहिता (18 वर्ष पूर्ण होने पर) पुत्री को अधिकतम 55,000 रूपये (पचपन हजार रूपये) तक प्रोत्साहन/सहायता राशि उच्च अध्ययन/प्रशिक्षण हेतु देय होगी।

टूलकिट योजना
निर्माण श्रमिक द्वारा अपने कार्य या व्यवसाय से सम्बंधित औजार/टूलकिट खरीदने पर 2 हज़ार रुपये अथवा वास्तविक औजार/टूलकिट का क्रय मूल्य, जो भी कम हो, का पुनर्भरण (मजदूर डायरी तीन साल पुरानी होने पर टूल किट का आवेदन होता है)

मृत्यु या घायल होने पर

हिताधिकारी निर्माण श्रमिक की सामान्य मृत्यु अथवा दुर्घटना में (मृत्यु या घायल होने की दशा में) निम्नानुसार सहायता राशि दी जावेगीः- (1)दुर्घटना में मृत्यु होने पर रु. 5,00,000/- (2)दुर्घटना में स्थायी पूर्ण अपंगता होने पर रु. 3,00,000/- स्थायी पूर्ण अपंगता से तात्पर्य दुर्घटना में दो आंख या दोनों हाथ या दोनों पांव के अक्षम होने से है। (3)दुर्घटना में आंशिक स्थायी अपंगता होने पर रु. 1,00,000/- स्थायी आंशिक अपंगता से तात्पर्य एक आंख एक हाथ या एक पांव अक्षम होने से है। (4)दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल होने पर रु0 20,000/- तक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल होने से तात्पर्य हिताधिकारी के कम से कम 5 दिन तक अस्पताल में अन्तरंग रोगी के रुप में भर्ती रहने से है। गंभीर रुप से घायल होने का निर्धारण मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण-पत्र के आधार पर किया जावेगा। हड्डी टूटने की दशा में भर्ती होना आवश्क नहीं है केवल चिकित्सक दवारा कार्य करने में असमर्थता का प्रमाण पत्र ही पर्याप्त है (5)दुर्घटना में साधारण रुप से घायल होने पर रु0 5000/- तक साधारण रुप से घायल होने से तात्पर्य 5 दिवस से कम अवधि तक अस्पताल में अन्तरंग रोगी के रुप में भर्ती होने से है।
(6)हड्डी टूटने पर 2000 रु कम से कम 3 दिन तक कार्य करने में असमर्थता का प्रमाण पत्र देय है
(7)हड्डी टूटने पर 4000रु 4 -7 दिन तक कार्य करने में असमर्थता का प्रमाण पत्र देय है
(8)हड्डी टूटने पर 8000 रु 8 -14 दिन तक कार्य करने में असमर्थता का प्रमाण पत्र देय है
(9)हड्डी टूटने पर 12000 रु 15 -21 दिन तक कार्य करने में असमर्थता का प्रमाण पत्र देय है
(10)हड्डी टूटने पर 15000 रु 22 -29 दिन तक कार्य करने में असमर्थता का प्रमाण पत्र देय है
(11)हड्डी टूटने पर 20000 रु 30 दिन या इससे अधिक कार्य करने में असमर्थता का प्रमाण पत्र देय है
(12)निर्माण श्रमिक की सामान्य मृत्यु होने पर 2,00000/-

प्रसूति योजना(प्रसूति से 180 दिन के भीतर आवेदन करना अनिवार्य)
मजदूर कें प्रथम दो पुत्र-पुत्री होने पर पुत्र पर 20000 व पुत्री पर 21000 की सहायता।

मजदूर कार्ड बनवाने के लिये आवश्यक दस्तावेज

  1. जन आधार कार्ड
    2 आधार कार्ड ( मोबाइल नंबर जुड़े होने चाहिए )
    3 मोबाइल नंबर जो आधार से जुड़े हो
    4 नियोजक का आधार कार्ड।

Leave a Comment

और पढ़ें