जजुआर पिंकी देवी हत्याकांड मामले में तीसरा डकैत चढ़ा पुलिस के हत्थे!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

: बीते दिन मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के जजुआर सिंघवारी में लकड़ी व्यवसायी वकील शर्मा के घर में डाका और पत्नी पिंकी देवी की हत्या मामले में अब पुलिस ने तीसरे डकैत को गिरफ्तार किया है. बताया गया की डकैती में लूटे गए रुपए के अलावा हथियार भी जब्त किए गए हैं, गिरफ्तार अपराधी कांटी, जजुआर व कटरा इलाके के डकैतों ने घटना को अंजाम दिया करता था, इसी दौरान कटरा के जजुआर में महिला स्वयं सहायता समूह की राशि लूटने के लिए वकील शर्मा के घर में डाका डाला था। जिसमे बम और गोली चलाये गए थे। इस मामले का खुलासा करते हुए SSP राकेश कुमार ने बताया कि यह मामला काफी संवेदनशील था।
शनिवार की रात पुलिस ने दो डकैतों को उठाया था। उनकी निशानदेही पर रविवार को तीसरा डकैत दबोचा गया है। पुलिस टीम ने लूट के रुपए भी बरामद किए हैं। वकील शर्मा ने लूट
की राशि 15 लाख रुपए बताई थी, जबकि गिरफ्तार डकैत लूटी गई राशि कम बता रहे हैं। पुलिस पूरी राशि बरामदगी को छापेमारी कर रही है। डकैतों को पता चला था कि स्वयं सहायता समूह से वसूली के 15 लाख रुपए आए हैं। इन्हें लूटने के लिए डकैतों ने धावा बोला। इस दौरान डकैतों ने महिलाओं के नाक-कान से भी जेवर नोच लिए थे। बता दें कि तीन जुलाई की रात करीब 12:30 बजे 10 की संख्या में डकैतों ने लकड़ी व्यवसायी वकील शर्मा के घर धावा बोला था। उनकी पत्नी पिंकी देवी (38) की हत्या कर दी थी और वकील शर्मा को जख्मी कर दिया था। भागने के दौरान डकैतों ने जमकर बमबाजी भी की थी। वकील शर्मा ने पुलिस को बताया था कि दस की संख्या में हथियार से लैस डकैत पहुंचे। एसएसपी ने बताया की इसमें चौथे अपराधी सकल सहनी घायल हो गया था और उसकी मौत हो गयी जिसको उसके साथियों ने बोरा में रख शव को नदी में फेंक दिया था, और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बाइट :- राकेश कुमार एसएसपी मुजफ्फरपुर

Leave a Comment

और पढ़ें