तीन तीन बच्चों के सफलता से गांव के लोगो का खुशी का ठिकाना नहीं!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज ब्रह्मपुरा के वार्ड संख्या 07 अकुली गांव का सुनील यादव,वार्ड संख्या 08 का कुंदन झा एवं वार्ड संख्या 12 का रोहित कुमार पाठक ने इंटीट्यूड चार्टर अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया (सी ए) की फाइनल परीक्षा पास किया है। गांव के तीन तीन बच्चों के कामयाबी को लेकर पंचायत के लोगों में खुशी की लहर है। कुंदन कुमार झा के पिता कृष्ण कुमार झा उर्फ मालिक, पंचायत पैक्स अध्यक्ष के पद पर हैं। ये एक सभ्रांत,जमींदार परिवार से है। तो वही रोहित कुमार पाठक के पिता अमरकांत पाठक बहुत ही निर्धनता व गरीबी को झेलते हुए बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाया है। तो वही बहुत सबों को आश्चर्य चकित करने वाले कारनामा करते हुए सुनील कुमार यादव के पिता एक अकुशल किसान,गरीबी,लाचारी,बेबसी में छे छे संतानो को पशु पालन कर लालन पालन और शिक्षा दीक्षा देने में कोई कमी नहीं किया।सुनील कुमार यादव की प्राथमिक शिक्षा वर्ग एक से पांच तक गांव के ही अकुली प्रायमरी स्कूल में हुई। आगे की पढ़ाई वे वर्ग छः से आठ तक मध्य विद्यालय चतरा से पुरी की। वर्ग नौ से दस तक की पढ़ाई जगदीशचंद्र उच्च विद्यालय धकजरी से किया। जहां विद्यालय में भी अब्बल छात्रों में इनकी गिनती होती थी। इन्होने यहां से प्रथम श्रेणी से मैट्रिक की परिक्षा पास कर आगे इंटरमीडिएट की पढ़ाई एम एल एस एम दरभंगा से प्रथम श्रेणी से पास की। उसके बाद इनके माता-पिता जगजीवन यादव और अरहुला देवी लाख मुसीबतों का सामना करते रहने के बाबजूद भी बेटे की प्रतीभा को देखकर सुनील कुमार यादव की उच्चतर पढ़ाई हेतु वर्ष 2015-16 में लक्ष्मी नगर दिल्ली भेज देता है। वहां रह कर गांव देहात का लड़का मासूम सा चेहरा दिल्ली में 7- 8 साल कड़ी मेहनत कर 09 जनवरी 2024 को सी ए की परीक्षा पास कर जाता है। ये खबर सुन कर पंचायत एवं आस पास के गावों में एक विशेष खुशी का माहौल और चर्चा परिचर्चा का दौर चलने लगता है। गांव के तीन तीन लड़कों के कामयाबी से जहां लोग खुश दिखाई दे रहे हैं तो वही एक साधारण परिवार का लड़का के द्वारा सी ए जैसे कठिन परिक्षा पास करना सुर्खियों में है। सी ए की मानक उपाधि(प्रमाण पत्र) संस्था उन्हें 07 जुलाई 2024 प्रदान कर सम्मानित करती है। खबर सुनकर पंचायत के पूर्व मुखिया अजित पासवान ने दिल्ली में उनके अस्थाई आवास पर पहुंच कर एक किताब और गुलदस्ता से सम्मानित करते हुए इनके उज्वल भविष्य का कामना किया। सुनील कुमार यादव अपने गांव एवं पंचायत के पहला बहुजन लड़का है जिन्होंने सी ए जैसे टफ मंजिल को छूआ है। जो आने वाली पीढ़ीयों के बच्चों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा और पे बैक दी सोसायटी का काम करेगा। इस मौके पर पुर्व मुखिया अजित पासवान के साथ आयुष सिंह,मिथिलेश मंडल,श्याम यादव व विकास दास भी मौजूद थे। वही गांव के लोगों ने इन उपलब्धियों पर तीनों बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना देने वालो में ग्राम पंचायत के वर्तमान मुखिया शैलेन्द्र झा,परेखन पासवान,सीता राम दास,छोटकन राम,रामखेलावन चौपाल,सुनील राम, भानू राम,सूरज नारायण यादव,मोहम्मद वली अहमद,राम गोपाल साहू उर्फ गुरु जी,श्याम कुमार झा,देव नारायण सिंह उर्फ लाल सिंह,प्रेम शंकर झा,अमित कुमार पासवान,श्री नारायण मंडल,नरेंद्र दत्त,सुमन लाल कर्ण, पद्मा दत्त,जानकी पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें