रिपोर्ट- अमित कुमार!
मगही अकादमी मगही लोक, तुतवाड़ी, गया द्वारा डॉ.राम प्रसाद सिंह अंतराष्ट्रीय साहित्य पुरुस्कार समारोह का आयोजन कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स,आर्ट अंड साइंस कॉलेज मे किया गया। इस मौके पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी, भारत प्रसाद साह,अर्थ मंत्री, मधेश प्रदेश, नेपाल, प्रो. गिरीश कुमार चौधरी, अध्यक्ष, बिहार राज्य विश्वविधालय सेवा आयोग मौजूद थे। वहीं इस मौके पर ओम प्रकाश जमुआर, मगही एवं हिंदी,डॉ. ललन प्रसाद सिंह,हिंदी और भुनेश्वर महतो,मगही एवं हिंदी मे सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। वहीं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी ने कहा की मगही एक प्रमुख भाषा है , ज्यादा से ज्यादा लोगों को बोलना चाहिए। हमलोगों को चाहिए की भाषा के 8 वीं सूची मे दर्ज करया जाये।
बाइट-सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी