बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज क्यूँ नहीं दिलवा रहे मुख्यमंत्री – शक्ति सिंह यादव!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आज नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और एक लाख नवासी हजार करोड़ पैकेज की मांग पटना के गांधी मैदान में श्रीमती राबड़ी देवी ने अटल बिहारी वाजपेई के सामने भी मांग की थी,और बिहार के बंटवारे के समय से ही बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग होती आ रही है, तो अब तो बिहार में भारतीय जनता पार्टी के साथ साझा सरकार है लेकिन सरकार किसकी चल रही है केंद्र में ?कौन किसकी बात मानते हैं ?यह तो पता नहीं चलता ,अगर पैर पकड़ने से बात माना जाता है तो प्रधानमंत्री को पैर पड़कर बिहार को विशेष राज के दर्जे की मांग करनी चाहिए ,सिर्फ गाल बजाने से कुछ नहीं होगा ,शक्ति सिंह यादव का सीधा इशारा नीतीश कुमार की तरफ था, क्योंकि बीते दिनों सरकार बनने के समय सार्वजनिक रूप से स्टेज पर नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर छुआ था ,इसको लेकर काफी चर्चाएं भी हुई थी, अब देखना होगा बिहार को विशेष राज्य की दर्ज की मांग को शुरू से होती आ रही है वर्तमान सरकार के साथ केंद्र की सरकार भी है विशेष राज्य का दर्जा मिलता है या नहीं? राबड़ी देवी की जो मांग थी वह पूरा किया जाएगा या नहीं ?एक बड़ा सवाल है, ?

बाइट – शक्ति सिंह यादव राष्ट्रीय जनता दल प्रवक्ता,

Join us on:

Leave a Comment