रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
बड़हिया (लखीसराय)
बीते बुधवार के दोपहर को प्रखंड के
खुटहाडीह गांव स्थित राम गंगा घाट में मवेशी धोने के क्रम में खुटहाडीह निवासी पप्पू सिंह के 15 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार के डूब गये थे। 24 घंटा से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मिथुन का शव का कुछ पता नही लग सकता। जिसके बाद बड़हिया सीओ राकेश आनंद के द्वारा जिला से एसडीआरएफ टीम का माँग किया गया। गुरुवार के दोपहर तक बेगूसराय से पहुँचे एसडीआरएफ की टीम के द्वारा शव को गंगा नदी में घन्टो खोज बिन किया गया लेकिन टीम भी सफल नही हो सकता।इज़के पूर्व ही स्थानीय प्रशासन ने जिले के बालगुदर से गोताखोर को बुलाया गया थान। उसने भी बहुत कोशिश की लेकिन कुछ पता नही चल सका है।जानकारी के अनुसार गंगा नदी में मवेशी धोने के दौरान खुटहाडीह के पप्पू सिंह के 15 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार गहरे पानी मे जाने से डूबकर है। ।गंगा नदी में एसडीआरएफ टीम के बोट के सहारे शव की खोज कर रही है। अभी तक नही मिल सका है।खोज बिन के क्रम गंगा घाट के ग्रामीणों कि भीड़ लगी रही।




