रिपोर्ट – कूंदन सिंह बांका!
बिहार झारखंड को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण मुख्य मार्ग पर स्थित पंजवारा झारखंड चेक पोस्ट पर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 100 बोतल विदेशी शराब के साथ 3 युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक गोड्डा तरफ से आ रहे दो मोटरसाइकिल दो मोटरसाइकिल पर शराब लेकर गोड्डा से नवगछिया जा रहा था जांच के क्रम में पंजवारा पुलिस ने शराब तस्कर को धर दबोचा। जिसमें हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर 84 बोतल 500ml का दो झूले में बरामद हुई और वही दूसरी मोटरसाइकिल बजाज 16 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम दो मोटरसाइकिल लेकर आ रहे थे। वहीं जांच के क्रम में अलग-अलग ब्रांड के कुल 100 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार तस्कर की पहचान निर्भय कुमार पिता स्व उमेश दास, बलराम कुमार पिता अरविंद पोद्दार, किरण कुमार पिता प्रसादी लाल, तीनों भागलपुर जिला साहू गांव का निवासी है। तस्करी में प्रयुक्त दोनों बाइक को जप्त करते हुए गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर गुरुवार की सुबह न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।




