भूस्खलन से बीरगंज – काठमाण्डू सड़क बन्द, जलमग्न हुआ मोतिहारी!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

नेपाल में भारी वर्षा के बाद घर एवं दुकानों में बाढ़ का पानी किया प्रवेश, पहाड़ भूस्खलन से बीरगंज – काठमाण्डू सड़क हुआ बन्द _नेपाल में हो रहे लगातार वर्षा के कारण मोतिहारी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मोतिहारी के सभी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नेपाल में तेज मूसलाधार बारिश के बाद नेपाल की सभी पहाड़ी नदिया उफान पर है। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र से लेकर तराई क्षेत्र तक बाढ़ के पानी ने कोहराम मचा रखा है। नारायणी नदी के उफान से नारायणघाट एवं बागमती नदी के उफान से विराटनगर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घर एवं दुकानों में घुस गया है। दूर दूर तक पानी ही पानी नजर आ रहे है। छोटे छोटे बच्चे लकड़ी के सहारे जीवन बचाने का जदोजहद कर रहे है। घरों में तीन फीट तक बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। लोगो का रहना मुश्किल हो गया है। वही बीरगंज काठमाण्डू सड़क मार्ग पर तीन जगह पहाड़ का भूस्खलन होने से आवागमन बाधित हो गया है। नेपाल पुलिस एवं सड़क विभाग के द्वारा पहाड़ का मलबा हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। भूस्खलन की वजह से 5 km लम्बा जाम लगा है। ऐसे स्थित में बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

Join us on:

Leave a Comment