रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय।बड़हिया
नगर के स्टेशन रोड़ स्थित जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की जय नारो के बीच ढ़ोल बाजे के साथ रथ पर सवार भगवान श्रीकृष्ण,बलराम , सुभद्रा एवं भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकली गयी। रथ यात्रा में महंथ रामसुजस दास के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु ने भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर पुण्य के भागी बने।रथ जगन्नाथ मंदिर से निकलकर स्टेशन रोड, लोहिया चौक होते श्रीकृष्ण चैक, सिनेमा हॉल तक वहां से वपास होते जगदम्बा स्थान,हाहा बंगला आदि होते हुए लक्ष्मण मंदिर बिचली ठाकुरवाड़ी जाकर समाप्त हुई।
जहां भगवान छह दिनों तक विश्राम करेगें।छह दिनों के विश्रराम के पश्चात श्रीकृष्ण,बलराम एवं सुभद्रा की इन प्रतिमाओं को वापस जगन्नथ मंदिर में स्थापित कर दिया जायेगा।इस भव्य रथ यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी।श्रद्धालु रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ के दर्शन किये।नगर भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर भगवान की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की गयी तथा आरती की गयी।




